दहशत : यहां भालू के ग्रामीणों पर आत्मघाती हमले। कुंभकर्ण की नींद सोया वन विभाग …

बिजेंद्र राणा  पहाड़ों में जनता जंगली जानवरों के हमलो से त्रस्त है बाघ के बाद अब भालुओं के हमले भी लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बता दें ग्राम सभा मटई में लगातार भालू का भय बना हुआ है। कुछ ही हफ्ते पूर्व भालू के द्वारा ग्राम सभा मटई के पानीगेठ तोक में कई गायों को […]

बिजेंद्र राणा 

पहाड़ों में जनता जंगली जानवरों के हमलो से त्रस्त है बाघ के बाद अब भालुओं के हमले भी लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बता दें ग्राम सभा मटई में लगातार भालू का भय बना हुआ है। कुछ ही हफ्ते पूर्व भालू के द्वारा ग्राम सभा मटई के पानीगेठ तोक में कई गायों को अपना शिकार बना कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बावजूद वन विभाग चैन की नींद सोता रहा।

आज सुबह सुरेंद्र लाल S/O स्व बैसाखू लाल नाम का व्यक्ति गांव से कुछ ही दूरी पर घास लेने गया था घात लगाए भालू ने अचनाक सुरेंद्र  लाल पर हमला बोल दिया व्यक्ति के सर और आंख को पूरी तरह जख्मी कर दिया बड़ी मुश्किल से सुरेंद्र लाल अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा ।

आपको बता दें यह मार्ग बच्चों के स्कूल जाने का मार्ग भी है यदि समय रहते वन विभाग सतर्क नहीं हुआ और इस विषय पर जल्द से जल्द कार्यवाही नही की गई तो भविष्य में वह भालू किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।जिसके कारण समस्त ग्राम सभा में भय का माहौल व्याप्त है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts