दु:खद – केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे में दबे मिले तीन शव ..

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत 15 अगस्त की देर शाम को तीन शव मिले हैं। एनडीआरफ के जवानों ने मलबे से शवों को बरामद किया है। शुक्रवार को शवों की शिनाख्त होने की उम्मीद है। इसके उपरांत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। बीते 31 […]

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान के तहत 15 अगस्त की देर शाम को तीन शव मिले हैं।

एनडीआरफ के जवानों ने मलबे से शवों को बरामद किया है। शुक्रवार को शवों की शिनाख्त होने की उम्मीद है। इसके उपरांत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा।

बीते 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही तीन शव भी बरामद किए गए थे। अब, 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts