बड़ी खबर : तीन नए IAS अधिकारियों को मिला उत्तराखंड कैडर..

केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत चयनित 180 आईएएस अधिकारियों को उनके कैडर आवंटित कर दिए हैं। यह महत्वपूर्ण सूची गुरुवार को जारी की गई, और अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगी। इस बार उत्तराखंड को तीन नए […]

केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत चयनित 180 आईएएस अधिकारियों को उनके कैडर आवंटित कर दिए हैं।

यह महत्वपूर्ण सूची गुरुवार को जारी की गई, और अब संबंधित राज्य सरकारें इन अधिकारियों की पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगी। इस बार उत्तराखंड को तीन नए आईएएस अधिकारी मिले हैं, जो राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उत्तराखंड को कैडर आवंटित होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:

अंशुल भट्ट – 22वीं रैंक के साथ उत्तराखंड कैडर प्राप्त करने वाले अंशुल भट्ट राज्य के निवासी हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस अहम मुकाम तक पहुँचाया।

र्षिता सिंह – दिल्ली निवासी हर्षिता सिंह ने 448वीं रैंक हासिल की और उन्हें भी उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया है। उनकी सफलता ने साबित किया कि मेहनत और संघर्ष से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

स्नेहिल कुंवर सिंह – उत्तर प्रदेश के स्नेहिल कुंवर सिंह, जिन्होंने 534वीं रैंक पाई, को भी उत्तराखंड कैडर में शामिल किया गया है। यह उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है, और वे राज्य के प्रशासन में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts