बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले ..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस कैबिनेट बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से बैठक में वर्चुअल जुड़े ,साथ ही सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,रेखा आर्या,प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी बैठक में मौजूद रहे। 

कोर्ट ने 24 सितंबर को सरकार को कैबिनेट नोट के साथ प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया है,जिसके बाद सरकार को कैबिनेट बैठक बुलानी पड़ी

आप भी पढ़े धामी कैबिनेट के यह महत्वपूर्ण फैसले:

वन विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों के मामले में कैबिनेट के द्वारा सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप समिति बनाने के लिए अधिकृत किया गया।  

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चार धाम यात्रा फिर से अपने स्वरूप पर लौट रही है, इसलिए यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इस कैबिनेट बैठक में मंथन किया गया। 

 16वें फाइनेंस कमिशन के उत्तराखंड में होने वाले दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts