मौसम अपडेट : दून में बारिश की संभावना। झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी …

दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया, इससे पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से लोग काफी परेशान है, जिससे पहाड़ों की तरफ जाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आज एक राहत भरी मौसम […]

दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया, इससे पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया।

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से लोग काफी परेशान है, जिससे पहाड़ों की तरफ जाने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

आज एक राहत भरी मौसम अपडेट सामने आयी हैं। दून समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रविवार को झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

माैसम केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

Also Read This

शर्मनाक : रामनगर के नामी स्कूल में नाबालिग मासूम से कथित छेड़छाड़ का आरोप । संगीत शिक्षक पर मुकदमा 

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में पढ़ने वाली...

अलर्ट : दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतवानी । पढ़िए खबर, रहिए सावधान

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई के लिए राज्य के कई...

Related Posts