अपडेट: आज ऐसा रहेगा प्रदेश में मौसम, पढ़े….

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। आजकल उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हर रोज बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। चमोली जिले के आपदा प्रबंधन […]

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

आजकल उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हर रोज बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। चमोली जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय ने तो 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर एवलांच की चेतावनी दी है।

ऐसे में सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य में आज ओलावृष्टि, बिजली चकमने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे राज्य में हल्का पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है ,जिसके चलते 4 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे ।

राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।

शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

Also Read This

गुलदार का खूनी हमला: 7 साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने भाजपा विधायक को घेरा

पौड़ी। रिपोर्ट-जयप्रकाश नोगई  उत्तराखंड के पौड़ी जिले में गुलदार के हमले ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। जिला मुख्यालय से सटे खांडूसैंण क्षेत्र...

दु:खद – केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में दो शव बरामद,6 की खोज जारी

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  केदारताल ट्रैक पर प्रतिकूल मौसम और भारी हिमपात के बीच लापता हुए आठ ट्रैकर्स में से दो के शव बरामद...

Related Posts