बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में सभी स्कूल रहेगें बंद। जानिए कारण….

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश के चेतावनी जारी की है ,बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन चंपावत ने कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 […]

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश के चेतावनी जारी की है ,बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन चंपावत ने कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावनाओं के मद्देनजर छात्र, छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत हेमंत कुमार वर्मा ने शनिवार 20 जुलाई 2024 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ों पर यात्रा से बचे। बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन की संभावना बनी रहती है ऐसे में यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts