दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

उत्तराखंड में लगातार हादसे हो रहे हैं कभी पहाड़ी क्षेत्रों में तो कभी मैदानी इलाकों में। 

कभी कोई कार्य भाई खाई में गिर जाती है तो कभी कोई कर या बाइक आपस में टकरा जाती। इन हर रोज में हर रोज क्यों की जान जाती है।

आज गुरुवार को भी सुबह करीब 6 बजे चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर एक कार संख्या UK13A खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई,वहीं चार लोग घायल हुए हैं।वाहन में सवार सभी लोग ग्राम डुंगरी गांव के निवासी हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

 स्थानीय लोगों को जैसे ही सड़क हादसे की सूचना मिली वो राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े, इसी दौरान उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ को दुर्घटना की जानकारी दी।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए। 

 तुरंत एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने दुर्घटना का शिकार हुए 6 लोगों का रेस्क्यू किया। 

हादसे में मृत:

कल्पेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र 58 वर्ष

आरती पुत्री जीतपाल उम्र 24 वर्ष 

हादसे में घायल:

जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र 50 वर्ष

बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल उम्र 70 वर्ष

देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल उम्र 45 वर्ष

पूजा पुत्री जीतपाल उम्र 27 वर्ष 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts