बड़ी खबर: टचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण शुरू, नई मशीनों से मिलेगी राहत

नीरज उत्तराखंडी  पुरोला।26 फरवरी 2025 नगर वासियों को टचिंग ग्राउंड में महीनों से रुके कूड़ा निस्तारण की समस्या से अब हल होने की उम्मीद जगी है। नगर निवासियों व पर्यावरण प्रेमियों की कूड़ा निस्तारण की समस्या व लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के समाधान की ओर ध्यान देना शुरू किया है। […]

नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला।26 फरवरी 2025
नगर वासियों को टचिंग ग्राउंड में महीनों से रुके कूड़ा निस्तारण की समस्या से अब हल होने की उम्मीद जगी है।
नगर निवासियों व पर्यावरण प्रेमियों की कूड़ा निस्तारण की समस्या व लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के समाधान की ओर ध्यान देना शुरू किया है।
पुरोला -मोरी मोटर मार्ग पर नगर से महज आधा किमी दूरी पर टचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े कर्कट के ढेरों की वजह से इलाके में बदबू एवं गंदगी फैल रही थी,कूड़े पर दिनभर मंडराते बंदरों व आवारा पशुओं भी आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जबकि कूड़ा-करकट निस्तारण की स्थाई व्यवस्था करनें को लेकर टचिंग के तीन किमी दायरे में रह रहे श्रीकोट,घुंडाडा एवं अंगोडा के ग्रामीणों ने कई बार कूड़ा डंपिंग को नगर- बस्ती से दूर स्थाई व्यवस्था करनें की भी मांग की।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि अब कूड़ा निस्तारण के लिए नई मशीनें लगाई गई हैं तथा जल्द ही कूड़ा कर्कट की समस्या से निजात मिल जायेगी।
हालांकि नगर वासियों का कहना है कि जब तक बस्ती से दूर कूड़ा डंपिंग को ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
नगरपालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने टचिंग ग्राउंड की औचक निरीक्षण कर बताया कि शहर में कूड़ा प्रबंधन की सुव्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति बनी है। अब कूड़ा निस्तारण को मशीनें लगाई कर,नगर पालिका ने कूड़ा अलग-अलग व छांट कर समस्या से निजात की शुरुआत कर दी है व टचिंग ग्राउंड में फैली गंदगी से नगर वासियों को राहत मिलेगी।
नगर पालिका ईओ प्रदीप दयाल ने बताया कि कूड़ा टचिंग ग्राउंड में स्वयं सेवी संस्था जीरों वेस्ट के माध्यम से घर-घर से गिला व सूखा कूड़ा-करकट लाकर सेब्रिकेटर मशीन से छान कर कोंपेक्टर मशीन में डाल कर पेटियां तैयार की जायेगी ।
जिससे नगर पालिका की आय में वृद्धि के साथ ही नगर कूड़ा निस्तारण के बाद गंदगी से छुटकारा तथा स्वच्छ पर्यावरण का लाभ मिलेगा।
ईओ ने नगर के सातों वार्डों के निवासियों से गिला व सूखा कूड़ा-करकट अलग अलग रखकर घर-घर कुड़ा उठानें वालों को देकर नगर को स्वच्छ बनानें में सहयोग की अपील की।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts