हादसा : गहरी खाई में गिरा अनियंत्रित ट्रक। देखिए वीडियो…

हल्द्वानी में अनियंत्रित ट्रक हादसे का शिकार हो गया है।घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। गोला बाईपास में पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। देखें वीडियो:- घाटना की सूचना पर तत्काल […]

हल्द्वानी में अनियंत्रित ट्रक हादसे का शिकार हो गया है।घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। गोला बाईपास में पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

देखें वीडियो:-

घाटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है।

जहां अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोलापार पुल के पास UP25CT6130 (18 टायरा ट्रक ) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। जिस कारण उसमें आग लगी हुई है। यही ट्रक की आग जंगलो की तरफ फैल रही है।

जिसके बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है। गनीमत रही कि ट्रक खाई में गिरते ही घायल ट्रक चालक किसी तरह से ट्रक से बाहर निकल सड़क तक पहुंचा।

जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाया गया जिसमें कोई जनहानि नही हुई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से रोका गया।

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा कि हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts