बड़ी खबर : 25 हेडमास्टरों के तबादले। पढ़े किसे मिला सुगम, कौन पहुंचा दुर्गम …

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत हाईस्कूल के छह हेडमास्टरों का दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादला किया है। जबकि अनुरोध के आधार पर 19 हेडमास्टरों के सुगम से दुर्गम क्षेत्र में स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।  स्थानांतरित हुए हेडमास्टरों को आदेश निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के […]

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम के तहत हाईस्कूल के छह हेडमास्टरों का दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादला किया है। जबकि अनुरोध के आधार पर 19 हेडमास्टरों के सुगम से दुर्गम क्षेत्र में स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। 

स्थानांतरित हुए हेडमास्टरों को आदेश निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

शनिवार को माध्यम शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने स्थानांतरण सूची जारी की। 

सुगम से भेजा दुर्गम:

  • किशोर कुमार डोबरियाल
  • राजेंद्र कुमार द्विवेदी
  • अखिलेश कुमार सिंह
  • आनंद नाथ ओझा
  • महेंद्र सिंह डसीला
  • राम खेलावन वर्मा
  • दीपक बंसल
  • शेलेंद्र सिंह
  • आलोक गौतम
  • हर्षमणि रतूड़ी
  • प्रमोद कुमार बड़थ्वाल
  • क्षेत्रपाल सिंह पंवार
  • मंगल सिंह राणा
  • कैलाश चंद डिमरी
  • हरीश चंद्र डिमरी
  • राकेश कोहली 
  • हिमानी बहुगुणा 
  • ज्योति पंत 

दुर्गम क्षेत्र से सुगम :

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागथात के हेडमास्टर भरत भूषण शर्मा का तबादला रा.उ.मा.वि कुंजाग्रांट देहरादून किया गया।
  • रा.उ.मा.वि ककोड़गांजा, नैनीताल से लछम सिंह मेहता का तबादला रा.उ.मा.वि नबाड़खेड़ा, नैनीताल किया गया । 
  • रा.उ.मा.वि लस्यालगांव टिहरी से धनश्याम सिंह रतूड़ी का तबादला रा.उ.मा.वि बंजारेवाला, हरिद्वार किया गया। 
  • रा.उ.मा.वि सतबूंगा नैनीताल से धूम बहादुर सिंह का तबादला रा.उ.मा.वि रैहटा ऊधम सिंह नगर किया गया। 
  • रा.उ.मा.वि देवताधार टिहरी से देवेंद्र सिंह भंडारी का तबादला रा.उ.मा.वि ढकरानी, देहरादून किया गया । 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts