हादसा : दो कारों की आमने-सामने की भयंकर टक्कर। दो की मौत, चार घायल …

रुड़की में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गोकुलपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार, […]

रुड़की में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गोकुलपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र 0⁸के गोकुलपुर गांव के पास एक ऑल्टो कार सामने से आ रही स्विफ्ट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। 

वाहन में बैठे छह लोग घायल हो गए। इनमें दीपक निवासी लहबोली, मंगलौर, अंकित व अतुल निवासी धारीवाल सुल्तानपुर और अंकित निवासी कनखल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया गया। ज्यादा गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मृतक राहुल निवासी सिमलाना बढ़गांव, सहारनपुर व दिनेश्वर निवासी मोहम्मदपुर, रुड़की का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts