बिग न्यूज : यहां बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को थमाया नोटिस..

विशाल सक्सेना  ऊधमसिंहनगर में पिछले कुछ वर्षों से बिना मान्यता के स्कूलों संचालन की लगातार खबरें समाने आती रही है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में तो दो दर्जन से ज्यादा अवैध स्कूल ऐसे घरों में संचालित हो रहे हैं,जहां न तो प्ले मैदान है और न हवादार कमरे, कभी हादसा हुआ तो वहां पर न […]

विशाल सक्सेना 

ऊधमसिंहनगर में पिछले कुछ वर्षों से बिना मान्यता के स्कूलों संचालन की लगातार खबरें समाने आती रही है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में तो दो दर्जन से ज्यादा अवैध स्कूल ऐसे घरों में संचालित हो रहे हैं,जहां न तो प्ले मैदान है और न हवादार कमरे, कभी हादसा हुआ तो वहां पर न तो फायर विभाग पहुंच पायेगा और न ही आसानी से प्रशासन की टीम। 

शिक्षा सत्र 2024-25 की शुरुआत में शिक्षा विभाग ने लगातार मिल रही शिकायतों पर अभियान चलाया था जिसमें तमाम स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए, खंड शिक्षा अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजी थी।

जिसपर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ट्रांजिट के सेमी मांटेसरी पब्लिक स्कूल, ठाकुर नगर के मार्डन पब्लिक स्कूल, न्यू द्रोण नेशनल स्कूल, डीआर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस थमाया है।

शिक्षा विभाग के नोटिस से बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन कर रहे संचालकों में खलबली मच गई है बताया जा रहा कि शिक्षा विभाग शीघ्र ही कुछ अन्य विना मान्यता के चल रहे स्कूलों को भी नोटिस दे सकता है।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts