अपडेट : आयोग ने बदली इस परीक्षा की तिथि। जानिए कारण ..

UKPSC Latest Update 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारम्भिक परीक्षा-2024′ के आयोजन की तिथि में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार,इस बदलवा का कारण निकाय चुनाव को बताया जा रहा हैं।इस परीक्षा का होना 25 जनवरी, 2025 को […]

UKPSC Latest Update 2024:

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा) / सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारम्भिक परीक्षा-2024′ के आयोजन की तिथि में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार,इस बदलवा का कारण निकाय चुनाव को बताया जा रहा हैं।इस परीक्षा का होना 25 जनवरी, 2025 को निर्धारित हुआ था, जबकि उक्त परीक्षा का प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट से दिनांक 09 जनवरी, 2025 से डाउनलोड करने की सूचना प्रकाशित की गयी थी।

लेकिन अब  25 जनवरी, 2025 को उत्तराखण्ड राज्य में निर्धारित स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना के चलते उक्त प्रारम्भिक परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि को संशोधित करते हुए नवीन परीक्षा तिथि 29 जनवरी, 2025 (बुधवार) एकल सत्र में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में कर दी गई हैं।

अब इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिनांक 13 जनवरी, 2025 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in अथवा ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

देखें विज्ञप्ति:-

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts