नौकरी : Uksssc ने निकाली इन 60 पदों पर भर्ती

Uksssc ने बेरोजगार युवाओं के लिए 60 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। Uksssc ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग तथा डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 60 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु […]

Uksssc ने बेरोजगार युवाओं के लिए 60 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।

Uksssc ने समूह ‘ग’ के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग तथा डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 60 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए हैं। 

एक विज्ञप्ति जारी कर बताया हैं कि,रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटाई जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 22 जनवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 11 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गई है। 

विभागीय नियमावली के अनुसार, उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनमत आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। 

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा समय-समय पर दी गई छूट के अनुसार होगी। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

साथ ही आयोग ने आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परामर्श दिया है कि विज्ञापन में दिये गये “ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया” का भलीभाँति अध्ययन कर लें। आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की email Id: [email protected] पर भी सम्पर्क कर सकते है।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts