हादसा: खाई में गिरा अनियंत्रित बोलेरो वाहन । दो की मौत

उत्तराखंड में लगातार हादसे होते रहते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। इन हादसों में सबसे ज्यादा हादसे अनियंत्रित वाहनों के खाई में गिरने से होते हैं। पहाड़ों में सावधानी पूर्वक गाड़ी न चलाने से ज्यादातर हादसे होते हैं जिसमें कई लोग घायल होते हैं और कई लोगों की मौत भी होती […]

उत्तराखंड में लगातार हादसे होते रहते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। इन हादसों में सबसे ज्यादा हादसे अनियंत्रित वाहनों के खाई में गिरने से होते हैं।

पहाड़ों में सावधानी पूर्वक गाड़ी न चलाने से ज्यादातर हादसे होते हैं जिसमें कई लोग घायल होते हैं और कई लोगों की मौत भी होती हैं।

आज त्यूणी में कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। 

स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी। 

राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों...

Related Posts