हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार। पति की मौत, पत्नी गम्भीर घायल

लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  बताया जा रहा है कि कार में […]

लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे और वो जयहरीखाल से लैंसडाउन जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, दंपति अपनी अल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडाउन के लिए निकले थे, तभी झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई, जिसमे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

महिला को बड़ी मुश्किल से खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को लैंसडाउन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेजा।

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts