हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार। दून निवासी एक युवक की मौत …

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आए दिन हादसे होते रहते हैं। पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग करने वालों पर नजर हटी दुर्घटना घटी वाली कहावत सटीक बैठती हैं। पहाड़ों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर जरा सी चूक कइयों की जान ले लेती है। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास आज दोपहर एक हादसा हो गया। […]

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आए दिन हादसे होते रहते हैं। पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग करने वालों पर नजर हटी दुर्घटना घटी वाली कहावत सटीक बैठती हैं।

पहाड़ों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर जरा सी चूक कइयों की जान ले लेती है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डुंडा के पास आज दोपहर एक हादसा हो गया। सिंगोटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में देहरादून निवासी एक युवक की माैत हो गई। 

पुलिस को घटनास्थल से मिले आधार कार्ड से सब की पहचान ममलेश(42) पुत्र रामलाल देहरादून के रूप में हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंची। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरी थी। इसके बाद बमुश्किल खड़ी चट्टान होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाया।पुलिस ने शव को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंच दिया है। परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों...

Related Posts