बिग ब्रेकिंग : राज्य में इन दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा। देंखे …

भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभाओं में उपचुनाव का कार्यक्रम किया घोषित। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान। उत्तराखंड समेत देश के सात राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान। उत्तराखंड की दो विधानसभा बद्रीनाथ और मंगलौर सीट में होगा उपचुनाव। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की […]

भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभाओं में उपचुनाव का कार्यक्रम किया घोषित। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान। उत्तराखंड समेत देश के सात राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान।

उत्तराखंड की दो विधानसभा बद्रीनाथ और मंगलौर सीट में होगा उपचुनाव। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभाओं में उपचुनाव का कार्यक्रम किया घोषित।

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। राज्य विधानसभा की बदरीनाथ और मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होगा।

आयोग के अनुसार 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी,फिर 21 जून तक नामांकन किया जा सकता है। वहीं 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

इसके बाद 10 जुलाई को मतदान होगा, वहीं 13 जुलाई को काउंटिंग होगी। आयोग के अनुसार 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए।

बदरीनाथ सिंह पर राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफे और मंगलौर सीट पर सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद यह उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

उपचुनाव का ऐलान करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि आयोग ने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दिए गए हैं और इन मशीनों की मदद से मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts