बड़ी खबर : आवासीय विद्यालय में घुसकर अभद्रता करने वाले पर मुकदमा दर्ज

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अवैध रूप से घुसकर एक व्यक्ति श्याम दत्त जोशी ने प्रभारी प्राचार्य और स्टाफ के साथ जमकर अभद्रता की और धमकी देते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। जब सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गार्ड के साथ भी धक्का मुक्की और अभद्रता की। इस घटना के […]

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अवैध रूप से घुसकर एक व्यक्ति श्याम दत्त जोशी ने प्रभारी प्राचार्य और स्टाफ के साथ जमकर अभद्रता की और धमकी देते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। जब सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गार्ड के साथ भी धक्का मुक्की और अभद्रता की।
इस घटना के बाद आवासीय विद्यालय में अध्यनरत बालक बालिकाओं में काफी डर बैठ गया है।
इस पर मेहरावना, चकराता निवासी श्याम दत्त जोशी के खिलाफ एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
यह विद्यालय जनजातीय शोध संस्थान दून विश्वविद्यालय रोड पर संचालित हो रहा है। नेहरू कॉलोनी के थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि श्याम दत्त जोशी ने विद्यालय और मेस में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गौर तलब है कि इस आवासीय विद्यालय में प्रधानाचार्य भी महिला है और स्टाफ में भी महिलाएं हैं।

ऐसे में महिला कर्मचारियों से अशोभनीय व्यवहार को लेकर विद्यालय की महिला स्टाफ में भी काफी खौफ और नाराजगी व्याप्त है।
यह घटना 20 नवंबर दोपहर लगभग 3:20 की है। इस विद्यालय में जनजातीय बालक और बालिकाएं दोनों अध्यनरत हैं। इस घटना को लेकर एकलव्य आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों तथा स्टाफ में काफी आक्रोश है।
श्याम दत्त जोशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 121 (ए), 131, 132( सी), 351 (2), और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
श्याम दत्त जोशी भी मेहरावना चकराता का निवासी बताया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के नियमों के अनुसार किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का विद्यालय तथा किचन में आना-जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है , क्योंकि कोई भी असामाजिक व्यक्ति वहां पर जाकर भोजन में कुछ भी मिल सकता है।
प्रधानाचार्य ने जनजाति कल्याण निदेशक तथा जिलाधिकारी और समाज कल्याण निदेशक से भी इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है।
जनजाति कल्याण निदेशालय के निदेशक संजय टोलिया ने पर्वतजन को बताया कि, सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो में सुरक्षा की दृष्टि से और कड़ा किया जा रहा हैं,जिससे आगे इस तरह की घटनाएं न हो। साथ ही पुलिस को भी इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा गया हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts