हादसा : निर्माणाधीन पुल पर हुआ हादसा। एक की मौत ..

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग – पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर शनिवार की देर शाम अचानक टावर क्रेन ट्रॉली टूट गई। घटना के समय पल पर कई मजदूर कार्य कर रहे थे। इस हादसे में दो मजदूर ट्राली से […]

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग – पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर शनिवार की देर शाम अचानक टावर क्रेन ट्रॉली टूट गई। घटना के समय पल पर कई मजदूर कार्य कर रहे थे।

इस हादसे में दो मजदूर ट्राली से नीचे गिर गए जबकि चार मजदूर पल के ऊपरी गाडर पर फंसे हुए हैं। सूचना के बाद रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिहं रजवार ने अवगत कराया है कि 4 जनवरी शनिवार को समय 8:49 पीएम को सूचना मिली की रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे दो मजदूर टावर क्रेन ट्राली के टूटने के कारण दो मजदूर नीचे गिर गये है व 04 मजदूर पुल के उपरी गाडर मे फंसे हुए है।

सूचना पर DDRF टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया जिसमे एक व्यक्ति घटना स्थल पर ही मृत पाया गया अन्य व्यक्तियों का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया बाकी 04 फंसे व्यक्तियों को निकालने का कार्य गतिमान है। उक्त निर्माणाधीन कार्य भारत कंन्ट्रक्सन कम्पनी द्वारा किया जा रहा था।

घायल और मृत व्यक्ति का विवरण

  • नाम-प्रिश, उम्र 28 वर्ष (हायर सेन्टर श्रीनगर) निवासी -सहारनपुर
  • नाम-वशिम, उम्र 40 वर्ष निवासी-सहारनपुर (मृत व्यक्ति)

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts