बड़ी खबर: यहां ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा। मलबे में दबे 57 मजदूर..

गिरीश चंदोला  चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया […]

गिरीश चंदोला 

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 47 की तलाश जारी है।

राहत और बचाव कार्य जारी
आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खराब मौसम के बावजूद बचाव दल मजदूरों तक पहुंचने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

2021 की त्रासदी की यादें ताजा
इस घटना ने 2021 में चमोली जिले में हुए एक अन्य ग्लेशियर हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जब ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची थी और कई लोगों की जान गई थी।

प्रशासन अलर्ट मोड में
घटनास्थल पर बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। सरकार और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts