हादसा : सड़क से 50 मीटर नीचे गिरी मैक्स। चालक और 10 शिक्षक घायल ..

नीरज उत्तराखंडी   उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्याली सौड़ से करीब 17 किमी दूर  छोटी मणि नैल में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक सहित 11 शिक्षक कर्मी घायल हो गए।सूचना पर तत्काल थाना धरासू से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन नंबरUK 10-TA-0255 सड़क से करीब 50 […]

नीरज उत्तराखंडी 

 उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्याली सौड़ से करीब 17 किमी दूर  छोटी मणि नैल में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक सहित 11 शिक्षक कर्मी घायल हो गए।सूचना पर तत्काल थाना धरासू से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार एक मैक्स वाहन नंबरUK 10-TA-0255 सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खेतों में पलट गया, जिसमें चालक सहित कुल 11 व्यक्ति थे, पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया गया।

घायलों में एक वाहन चालक तथा शेष सभी शिक्षा विभाग के अध्यापक एवं कर्मचारी हैं घटना का समय करीब 07:30 बजे का है।

घायलों के नाम पता निम्नवत हैं:

1- देवेंद्र सिंह चौहान पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी गढ़वाल गाड़ ( चालक)

2- प्रियव्रत जगूड़ी 54वर्ष निवासी चिन्यालीसौड़ अध्यापक

3- पूलम भंडारी उम्र 55 वर्ष

4- अरविंद भंडारी 53 वर्ष

5- अरुण मटवान 28 वर्ष

6- संदीप थपलियाल 23 वर्ष

7- लोकेंद्र पैन्यूली 54 वर्ष 

8- संतोष भट्ट 32 वर्ष 

9- जयदेव पैन्यूली 48वर्ष लैब  सहायक 

10- महेश अवस्थी 50 वर्ष अध्यापक

11- श्री रावत शिक्षक निजी विद्यालय गढ़वाल गाड।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts