दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार। एलआईसी कर्मी की मौत..

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी […]

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी व्यक्ति जो एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वह रविवार सुबह अपनी पत्नी के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे।
चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से पत्नी छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गई। चालक कार समेत खाई में जा गिरे।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया। घायल महिला का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...

Related Posts