बड़ी खबर : अब टेट्रा पैक में ही मिलेगा देशी का पव्वा। न मिलेगा कांच का पव्वा, न रहेगा मिलावट का हव्वा

देशी शराब में बड़ी मात्रा में मिलावट पकड़े जाने पर आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आगामी वित्तीय सत्र से देशी मदिरा के पव्वों की भराई शत प्रतिशत टेट्रा पैक में ही किए जाने के निर्देश दिये है। बाजपुर सहकारी सुगर फैक्ट्री के डिस्टलरी डिविजन को जारी किए गए निर्देश में […]

देशी शराब में बड़ी मात्रा में मिलावट पकड़े जाने पर आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए आगामी वित्तीय सत्र से देशी मदिरा के पव्वों की भराई शत प्रतिशत टेट्रा पैक में ही किए जाने के निर्देश दिये है।

बाजपुर सहकारी सुगर फैक्ट्री के डिस्टलरी डिविजन को जारी किए गए निर्देश में आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने कहा कि हरिद्वार की दुकानों के सघन निरीक्षण के दौरान शाहपुर शीतलाखेड़ा और लक्सर जैसे क्षेत्रों में संदिग्ध और मिलावटी देशी शराब बरामद हुई है।

अवैध देशी शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई है, जिसमें अवैध देशी मदिरा के भारी और खाली कांच के पव्वे पकड़े गए हैं, इसलिए प्रदेश में देशी मदिरा के पव्वों की बिक्री आगामी वित्तीय सत्र 2025-26 से कांच के बोतलों में प्रतिबंधित कर दी गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts