हादसा (दुखद) : गहरी खाई में गिरी कार। 5 माह की मासूम की हुई दर्दनाक मौत,तीन घायल

स्थान, रामनगर रिपोर्ट : मुकेश कुमार  पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है,हालांकि सरकार व प्रशासन द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं कम करने को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है । कई जगह कच्ची सड़के भी […]

स्थान, रामनगर

रिपोर्ट : मुकेश कुमार 

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है,हालांकि सरकार व प्रशासन द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं कम करने को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है ।

कई जगह कच्ची सड़के भी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही है, ऐसा ही मामला शुक्रवार की देर शाम अल्मोड़ा जनपद की सल्ट विधानसभा क्षेत्र का सामने आया है ।

ग्राम दुर्गापुर वमनपुर कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी अमित नेगी, किरण नेगी, सरोज वह अपने पांच माह के बेटे अंश नेगी के साथ कार से अपने घर कोटद्वार से अपनी भाभी करने को उनके मायके ग्राम आसोंबाखली पौड़ी गढ़वाल छोड़ने जा रहे थे, इसी बीच उनकी कार सल्ट के समीप झिमार के पास अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई ।

कार में सवार घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने खाई में गिरे सभी घायलों को देवाल चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायल 5 माह के अंश नेगी को मृत घोषित कर दिया ।

जबकि गंभीर रूप से घायल किरण,अमित और सरोज को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया ।

रामनगर में भी चिकित्सकों ने  हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया ।

वहीं घटना की जानकारी के बाद लैंसडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत भी घायलों का हाल जानने रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts