बिग न्यूज : यूआरपीए ने की पांचों सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस (यूआरपीए) ने पांचों सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।  यूआरपीए ने नैनीताल लोकसभा सीट पर पूर्व सैनिक शिव सिंह रावत को अपना समर्थन दिया है तथा हरिद्वार लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को समर्थन दिया है।  यूआरपीए गठबंधन पहले ही टिहरी लोकसभा सीट पर बॉबी पवार, […]

उत्तराखंड रीजनल पार्टी अलायंस (यूआरपीए) ने पांचों सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

 यूआरपीए ने नैनीताल लोकसभा सीट पर पूर्व सैनिक शिव सिंह रावत को अपना समर्थन दिया है तथा हरिद्वार लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को समर्थन दिया है।

 यूआरपीए गठबंधन पहले ही टिहरी लोकसभा सीट पर बॉबी पवार, पौड़ी लोकसभा सीट पर आशुतोष नेगी और अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर किरन आर्य को समर्थन दे चुका है।

यूआरपीए गठबंधन के संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने जनता से अपील की है कि उत्तराखंड को दिल्ली वाले दलों ने अपना उपनिवेश बना कर रख दिया है। दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से उत्तराखंड की राजनीति का संचालन बंद होना चाहिए। 

कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के दो पहलू बताते हुए शिवप्रसाद सेमवाल ने आह्वान किया कि इस बार क्षेत्रीय गठबंधन के प्रत्याशियों को देश की संसद मे भेजा जाना चाहिए ताकि उत्तराखंड मे लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे से लेकर मूलनिवास भूकानून और बेरोजगारी , भ्रष्टाचार,  पेपरलीक भर्तीघोटाले  के असली दोषियों को दंडित किया जा सके।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts