दु:खद: पूर्व भाजपा विधायक का निधन ..

ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक चंद्रशेखर भट्टे वालों का आज निधन हो गया है। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वालों का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से रूड़की लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चंद्रशेखर भट्टे 2012 में हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा विधायक रहे। उनके निधन पर विधायक मदन कौशिक,पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने शोक व्यक्त किया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts