भाजपा अध्यक्ष की नई कुर्सी के लिए दावेदारों में शुरू हुई दौड़ और होड़

देहरादून। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया दोबारा शुरू होते ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अटकलें तेज हो गई हैं। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, […]

देहरादून। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया दोबारा शुरू होते ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अटकलें तेज हो गई हैं। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई नामों पर गंभीर मंथन चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें मौजूदा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, ज्योति गैरोला और विधायक खजानदास का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी निगाहें
सूत्रों का कहना है कि यदि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न कर सीधे नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किस चेहरे को आगे करता है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts