उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम : जल्द जारी होगा रिजल्ट। जानिए तारीख …

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक संचालित की गईं। 10वीं का 50 प्रतिशत और 12वीं का 47 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार दो लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल हुए। 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया […]

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक संचालित की गईं। 10वीं का 50 प्रतिशत और 12वीं का 47 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार दो लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल हुए।

10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

विद्यालयी शिक्षा विभाग ने सीमित शिक्षक संख्या के बावजूद इस बार 15 दिन में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

28 मार्च से मूल्यांकन प्रारंभ किया गया था,  48 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग ने शत प्रतिशत मूल्यांकन 10 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने राजकीय माडल कन्या इंटर कालेज राजपुर रोड मूल्यांकन केंद्र का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10वीं का 50 प्रतिशत और 12वीं का 47 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगी है। इसलिए चुनाव पूर्व रिहर्सल में शिक्षकों को जाना पड़ रहा है।

इसके बावजूद मूल्यांकन कार्य प्रभावित नहीं होने दिया गया है। 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

बड़ी खबर : नेपाल सीमा पर ‘किराये की कोख’ का कथित काला कारोबार

गोरे और सुंदर बच्चे की चाहत के नाम पर नेपाली युवतियों के शोषण का आरोप, दलालों के जरिए करोड़ों का खेल होने का...

Related Posts