बिग ब्रेकिंग : कल होगी धामी कैबिनेट । होंगे बड़े फैसले…

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार सहिता लगने से पहले उत्तराखंड राज्य कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बार फिर हो रही है, जिस पर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक दिनांक 11 मार्च यानि सोमवार को 11:30 बजे पूर्वाहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन […]

लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार सहिता लगने से पहले उत्तराखंड राज्य कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बार फिर हो रही है, जिस पर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

धामी मंत्रिमंडल की बैठक दिनांक 11 मार्च यानि सोमवार को 11:30 बजे पूर्वाहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी।

 उत्तराखंड में हाल ही में कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई थीं। जिसमें धामी सरकार ने लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी।

एक बार फिर लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक 11 मार्च को प्रस्तावित की गई है। जिसमें कई बड़े फैसले हो सकते है। 

लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।

बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की दूसरी बैठक में सेवा क्षेत्र नीति लागू करने के लिए प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कार्यों में तेजी लाने, नीतिगत मामलों को छोडकर शेष विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेकर कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : झटके में उछले सोना-चांदी के दाम । निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने...

Related Posts