वीडियो : दो कारों में जोरदार टक्कर । तीन घायल ..

रिपोर्टर-मुकेश कुमार स्थान- हल्द्वानी हल्द्वानी शहर के मुखानी काठगोदाम रोड पर जगदंबा नगर स्थित पानी के टंकी के पास बुधवार देर शाम दो कारों की जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त है कि दोनों कारे टकराते हुए काफी दूर तक गई। घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं,घटना पास में लगे […]

रिपोर्टर-मुकेश कुमार

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर के मुखानी काठगोदाम रोड पर जगदंबा नगर स्थित पानी के टंकी के पास बुधवार देर शाम दो कारों की जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त है कि दोनों कारे टकराते हुए काफी दूर तक गई।
घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं,घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।गड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए ।
घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया यहां तक की घटना के बाद कार सवार दोनों लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे और हाथापाई भी हुई.घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया।

घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया जहां पुलिस ने दोनों गाड़ियों को साइड हटाकर जाम को खुलवाया।
गनीमत है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य सड़क से तेजी से एक कार जा रही है लेकिन बगल से गुजरने वाली सड़क से एक सफेद रंग की कार मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही है जिसने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts