बड़ी खबर: सीएम के पूर्व ओएसडी का बड़ा फर्जीवाड़ा। टेंडर दिलाने के नाम पर ठगे लाखों

नई दिल्ली के जोर बाग निवासी कारोबारी माणिक खुल्लर को 13 जिलों में टेंडर दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खुल्लर के मुताबिक, उन्हें दिल्ली यातायात पुलिस […]

नई दिल्ली के जोर बाग निवासी कारोबारी माणिक खुल्लर को 13 जिलों में टेंडर दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खुल्लर के मुताबिक, उन्हें दिल्ली यातायात पुलिस में तैनात एएसआई आशु मोरे ने उपाध्याय सहित अन्य लोगों से मिलवाया। इन सभी ने उन्हें सरकारी टेंडर दिलाने का वादा किया और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

पहले 30 लाख रुपये निवेश कराए गए और बाद में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर दिलाने की बात कहकर और पैसे मांगे गए। खुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने सचिवालय में एक बैठक कराई, जिससे वे झांसे में आ गए।

इसके बाद, जब टेंडर मिलने में देरी हुई, तो एक और टेंडर का लालच देकर सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई के नाम पर और पैसे ले लिए गए। अब तक कुल 70 लाख रुपये ठग लिए गए, लेकिन कोई टेंडर नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस गिरोह पर पहले से ही कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की भी जांच कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts