गजब गुंडागर्दी : पत्रकारों से भिड़े कांग्रेसी। मारपीट तक पहुंचा मामला। देखें वीडियो..

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में दोपहर को सचिवालय घेराव किया गया था। पुलिस वहां से सात आठ बसों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई थी। वहीं पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर के समय उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल […]

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में दोपहर को सचिवालय घेराव किया गया था। पुलिस वहां से सात आठ बसों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई थी।
वहीं पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर के समय उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न ही हुआ था कि तभी वहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ घुस आए।
उस दौरान वहां पर काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटने की तैयारी कर रहे थे। मंत्री को सामने देख कांग्रेस कार्यकर्ता और तेवर में आ गए और पर्चे फेंकते हुए सरकार के विरोध में नारजेबाजी करने लगे।
पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्रिकेट टूर्नामेंट का हवाला देते हुए शांत होने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। बल्कि, कई कार्यकर्ता तो पत्रकारों से ही उलझ पड़े। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समझदारी दिखाने की जगह स्वयं भी पत्रकारों से उलझ पड़े।

देखें वीडियो:

प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ कार्यकर्ता तो कमेंट्री कर रहे पत्रकार अनिल चंदोला को पीटने की दौड़ पड़े थे। बीच बचाव को आए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की महिला पत्रकार मीना नेगी से भी अभद्रता की बात सामने आई है।
हंगामा बढ़ता देख मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम से उठकर चले गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पत्रकारों से साथ झड़प करते नजर आए और वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts