बड़ी खबर : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल होंगे कद्दावर नेता

बागेश्वर- राजकुमार सिंह परिहार निकाय चुनाव से पहले बागेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो आज कल में बागेश्वर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बागेश्वर विधानसभा निवासी कांग्रेस के एक बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो पहले भी […]

बागेश्वर- राजकुमार सिंह परिहार

निकाय चुनाव से पहले बागेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो आज कल में बागेश्वर कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बागेश्वर विधानसभा निवासी कांग्रेस के एक बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं।
सूत्रों की माने तो पहले भी कई बार इनके भाजपा में शामिल होने की खबरें आती रही हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सही में वह भाजपा में शामिल होते हैं या पूर्व की तरह ही इस बार भी यह यह खबर एक उड़ती-उड़ती हवा बनती है।
कांग्रेस पर अगले 15 दिन भारी पड़ सकते हैं। उसके कई प्रमुख नेता भाजपा के राडार पर हैं। भाजपा की नजर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली नेताओं पर है।
निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इन नेताओं को कभी भी पार्टी में शामिल किया जा सकता है। चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
सूत्रों की माने तो भाजपा कांग्रेस के ऐसे नेताओं पर फोकस कर रही है जो अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत हैं और भाजपा के पास उनका फिलहाल कोई विकल्प नहीं है।
इसके साथ ही कांग्रेस व अन्य दलों के साफ छवि के चेहरों पर भी पार्टी की नजर है। दरअसल, ऐसे ज्वाइनिंग अभियान के तहत भाजपा हमेशा चुनावों से कांग्रेस व विपक्षी दलों पर मनौवैज्ञानिक बढ़त चाहती है ताकि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हो।
वहीं सूत्रों की माने तो आज काण्डा महोत्सव में बागेश्वर आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं उनका माल्यार्पण कर भाजपा में शामिल।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts