अपराध : दो नाबालिगों से होटल में दुष्कर्म …

उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। आज जो मामला समाने आया है,उसमें चमोली की रहने वाली दो नाबालिक बहनों से सहस्त्रधारा के होटल में दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मोटर मैकेनिक हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और […]

उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। आज जो मामला समाने आया है,उसमें चमोली की रहने वाली दो नाबालिक बहनों से सहस्त्रधारा के होटल में दुष्कर्म किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मोटर मैकेनिक हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार,चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी की उम्र 16 वर्ष है। 

आरोप है कि छोटी बहन से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम, आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्त्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने उसकी बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, सहारनपुर का परिचय कराया। आरोप है कि रविवार शाम दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts