दुखद : करंट लगने से एक कर्मचारी की हुई मौत ..

रामनगर रिपोर्ट : मुकेश कुमार   सोमवार की दोपहर ग्राम छोटी क्षेत्र में बिजली के तारों में चिंगारी निकलने की शिकायत पर ठेकेदार का कर्मचारी सतपाल गिरी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम खुशहालपुर ग्राम छोई में स्थित समसारा रिसोर्ट के समीप पहुंचा था,इसी बीच बताया जाता है कि बिजली लाइन चेक करने के दौरान सबमिट […]

रामनगर

रिपोर्ट : मुकेश कुमार 

 सोमवार की दोपहर ग्राम छोटी क्षेत्र में बिजली के तारों में चिंगारी निकलने की शिकायत पर ठेकेदार का कर्मचारी सतपाल गिरी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम खुशहालपुर ग्राम छोई में स्थित समसारा रिसोर्ट के समीप पहुंचा था,इसी बीच बताया जाता है कि बिजली लाइन चेक करने के दौरान सबमिट में लगी है कि लोहे की ग्रिल में करंट आने के चलते सतपाल बिजली के करंट की चपेट में आ गया ।

साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

घटना के संबंध में विभाग के जेई होशियार सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक कर्मचारी सतपाल उक्त इलाके से मिली शिकायत पर यहां आया था,जिसे लाइन चेक करने के दौरान करंट लग गया ।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है साथ उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts