ब्रेकिंग : दून के 6 प्रमुख चौराहों पर धरना/जुलूस/रैली बैन। आदेश जारी ..

देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसा जाम की स्शतिथि को देखते हुए किया गया हैं। डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर […]

देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए शहर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर आये दिन प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा, रैली, आदि का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया है।

ऐसा जाम की स्शतिथि को देखते हुए किया गया हैं। डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने संयुक्त रूप से विस्तृत मंथन के उपरान्त शहर में वर्षों से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए जन मानस के हित में शहर के प्रमुख 6 चौराहों पर नई व्यवस्था बनाई हैं।

जिलाधिकारी ने आमजनमानस की सुविधा को देखते हुए घण्टाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, बुद्धा चौक जैसे महत्वपूर्ण व्यस्ततम् स्थानों पर धरना प्रदर्शन / जुलूस / शोभायात्रा, रैली आदि को प्रतिबन्धित करने के आदेश जारी किए।

विभिन्न संगठनों / दलों द्वारा सचिवालय कूच किये जाने हेतु जुलूस / जनसमूह परेड ग्राउण्ड परिसर के बाहर निकट ढुंगा हाउस एकत्रित होने के पश्चात् कनक चौक होते हुए पैसिफिक तिराहा से आगे बढ़ेगा एवं आयकर तिराहे पर जाएगा।

परेड ग्राउण्ड से राजभवन / सी०एम० आवास कूच किये जाने हेतु जनसमूह को पैसिफिक तिराहे पर ही रोका जाएगा।

पारम्परिक शोभा यात्राओं / धार्मिक जुसूसों हेतु विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग व संख्या के निर्धारण करने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस / यातायात प्रशासन के साथ बैठक के उपरान्त कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जायेगी।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts