एक्शन : दून से दबोचा गया अवैध नशे कारोबार का मुख्य सरगना

नीरज उत्तराखंडी  9 फरवरी 2025 ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस ने बीते शनिवार को अवैध नशे के मुख्य सरगना अकरम सिद्दीगी को देहरादून से गिरफ्तार किया।अकरम अपने पेडलर के माध्यम से नशे की तस्करी का काम […]

नीरज उत्तराखंडी 

9 फरवरी 2025

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस ने बीते शनिवार को अवैध नशे के मुख्य सरगना अकरम सिद्दीगी को देहरादून से गिरफ्तार किया।अकरम अपने पेडलर के माध्यम से नशे की तस्करी का काम करता है, नशीले पदार्थों को इकट्ठा कर वह देहरादून क्षेत्र में सप्लाई करवाता है।

बताते चलें कि माह नवंबर 2024 में पुरोला पुलिस ने शान्ति, मोनू व सावेज नाम के 3 तस्करों को 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरोला में NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज किया था।
उक्त मामले में अभियुक्त अकरम का मुख्य सरगना के रुप मे संलिप्त होना पाया गया, जिस पर पुलिस ने अभियुक्त अकरम के विरुद्ध धारा 27’A’ व 29 NDPS Act की कार्रवाई करते हुए डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक तथा अन्य साक्ष्य संकलन करने बाद बीते रोज देहरादून से गिरफ्तार किया ।
थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि
प्रकरण में नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार करते हुए मामले में संलिप्त पूरी चेन पर कार्रवाई की जा रही है मामले में यह 5वीं गिरफ्तारी है। शान्ति, मोनू व सावेज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले मे संलिप्त नौशाद नाम के एक व्यक्ति को वारंट B पर तलब किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-अकरम सिद्दीगी पुत्र स्व0 इकराम सिद्दीगी निवासी निकट गर्ग डेरी, कांवली गांव, बसंत बिहार देहरादून उम्र- 32 वर्ष।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 रतन सिंह
2-अपर उपनिरीक्षक पवन बडोनी
3- हे0कानि0 बबलू खान
3- कानि0 पूरण सिंह तोमर।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts