निकाय चुनाव : 202 नामांकन रद्द। कल जारी होगा चुनाव चिह्न..

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी। नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए […]

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
नगर निकायों में 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 रद्द हुए। 46 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 रद्द हुए।
मेयर-अध्यक्ष के कुल 690 में से 34 रद्द हो गए। अब 656 बचे हैं। इनमें मेयर के 101, नपा अध्यक्ष के 265 और नपं अध्यक्ष पद के 290 नामांकन बचे हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
100 निकायों में 5750 नामांकन पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए आए, जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। इनमें नगर निगम के पार्षद के लिए 2240, नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।

Also Read This

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे खाद्य प्रतिष्ठानों का...

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

Related Posts