पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

वीडियो: पूर्व डीजीपी के विरोध में भड़के भोगपुर के ग्रामीण। स्कूल के खेल मैदान पर कब्जे के प्रयास का आरोप

February 14, 2025
in उत्तराखंड
वीडियो: पूर्व डीजीपी के विरोध में भड़के भोगपुर के ग्रामीण। स्कूल के खेल मैदान पर कब्जे के प्रयास का आरोप
ShareShareShare

देहरादून। देहरादून के भोगपुर क्षेत्र में पूर्व डीजीपी प्रेम दत्त रतूड़ी के खिलाफ स्थानीय निवासियों और श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज (एसजीआरआर) के पूर्व छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व डीजीपी भू-माफियाओं के साथ मिलकर स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा करना चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान भारी विरोध को देखते हुए पूर्व डीजीपी को उल्टे पांव लौटना पड़ा।

गुरुवार को भोगपुर के स्थानीय निवासियों और स्कूल के एलुम्नाई छात्रों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी देहरादून, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश और तहसीलदार ऋषिकेश को लिखित शिकायत दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, तहसील प्रशासन, श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यवस्थापक और कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जमीनी विवाद को लेकर बैठक हुई, जहां क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध जताया।

75 वर्षों से स्कूल का खेल मैदान, अब विवाद क्यों?

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा वर्ष 1950 में भोगपुर और रानीपोखरी क्षेत्र के ग्रामीण व निर्धन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से यह स्कूल स्थापित किया गया था। तब से यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि छात्रों और स्थानीय युवाओं के लिए खेल मैदान के रूप में भी कार्य कर रहा है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इतने वर्षों में कभी इस भूमि पर किसी ने दावा नहीं किया, लेकिन अब अचानक पूर्व डीजीपी प्रेम दत्त रतूड़ी इस खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं और भू-माफियाओं को बेचने की साजिश रच रहे हैं।

ग्रामीणों और पूर्व छात्रों ने संभाला मोर्चा

स्थानीय लोगों और स्कूल के पूर्व छात्रों ने मैदान की रक्षा के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब प्रबंधन भी इस मामले में पहले ही रोष जता चुका है।

प्रशासन से न्याय की मांग

ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से मांग की है कि इस भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा न होने दिया जाए और छात्रों के हितों की रक्षा की जाए। यदि प्रशासन इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो स्थानीय निवासी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

https://parvatjan.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250214-WA0003.mp4
https://parvatjan.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250214-WA0004.mp4

Previous Post

हाइकोर्ट न्यूज: विधायकों की आपराधिक मामलों की रिपोर्ट तलब। छह माह में निपटारे के निर्देश..

Next Post

बड़ी खबर: वरिष्ठ आईएएस आर. मीनाक्षी सुंदरम बने प्रमुख सचिव। देखें आदेश 

Next Post
बड़ी खबर: वरिष्ठ आईएएस आर. मीनाक्षी सुंदरम बने प्रमुख सचिव। देखें आदेश 

बड़ी खबर: वरिष्ठ आईएएस आर. मीनाक्षी सुंदरम बने प्रमुख सचिव। देखें आदेश 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी ख़बर: बॉर्डर 2 के सेट पर पहुंचे बंशीधर तिवारी। सनी देओल व अनुराग सिंह से की मुलाकात..
  • ठगी: IFS महिला अफसर से साइबर ठगों ने उड़ाए 98 हजार ..
  • बड़ी ख़बर: UKSSSC ने जारी किए वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक परीक्षा के एडमिट कार्ड..
  • डीएवी पी.जी. कॉलेज के वार्षिक उत्सव में सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने युवाओं से की नशामुक्त उत्तराखंड की अपील
  • हाईकोर्ट न्यूज: कॉर्बेट पार्क में बेशकीमती पेड़ों के अवैध कटान पर सरकारसे मांगी रिपोर्ट ..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!