बड़ी खबर : फसल का भुगतान न होने पर किसानों में आक्रोश । आंदोलन की दी चेतावनी ।

नीरज उत्तराखंडी  निरंजनपुर मंडी में आढ़तियों के भुगतान न करने का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। वार्ता को मंडी पहुंचे किसानों ने  चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो आठ अप्रैल को कृषि मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। किसानों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। वार्ता के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंचे किसानों […]

नीरज उत्तराखंडी 

निरंजनपुर मंडी में आढ़तियों के भुगतान न करने का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। वार्ता को मंडी पहुंचे किसानों ने  चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो आठ अप्रैल को कृषि मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। किसानों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।

वार्ता के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि बैठक में सीओ के अलावा कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। किसानों ने भुगतान न होने पर वोट न करने की भी चेतावनी दी। 

 बताते चलें कि  कि निरंजनपुर मंडी में आढ़तियों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। किसानों के प्रदर्शन करने के बाद मंडी सचिव के हस्तक्षेप पर आढ़तियों से किसानों का भुगतान कराया जा रहा था। किसानों का आरोप है कि कुछ किसानों का भुगतान ही आढ़तियों ने किया है। अधिक बकाया वाले किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। 

भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि दो अप्रैल को मंडी सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीम, एसपी सिटी और सीओ सदर के साथ किसानों की वार्ता तय हुई थी। इसके लिए किसान उत्तरकाशी से बुधवार को दून पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने वार्ता करने की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया। इससे किसानों में आक्रोश है। तय किया है कि पांच अप्रैल तक खर्च सहित पूरा भुगतान नहीं हुआ तो आठ अप्रैल को किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर कृषि मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो किसान वहीं आत्मदाह करेंगे।

 इस मौके पर शूरवीर सिंह चौहान, किशोर सिंह राणा, राजपाल सिंह, सुनील कुड़ियाल, कुशाल सिंह, रमेश चौहान, अक्षय चौधरी, सलीम लक्सर, कपिल, अरुण शर्मा मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts