हादसा(वीडियो): भीषण आग से परिवार की खुशियां जलकर राख

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर में भीषण आग लगने से परिवार की सारी खुशियाँ जलकर राख हो गई। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में रहने वाले तारी राम के घर रात लगभाग दस बजे अचानक आग लग गई। आग […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक घर में भीषण आग लगने से परिवार की सारी खुशियाँ जलकर राख हो गई। फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में रहने वाले तारी राम के घर रात लगभाग दस बजे अचानक आग लग गई। आग के तेज प्रवाह से उनके घर का एक कमरा बुरी तरह से जल गया। इस कमरे में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज और मंगलसूत्र, माला आदि जेवरात थे जो घर के साथ ही जल गए। आग की खबर से पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही फायर सर्विस विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर आग की संभावनाओं को खत्म किया। घर की स्वामिनी ने कहा कि घर में उनका मंगलसूत्र, माला आदि थे जो सब खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर बनाए मकान में मेहनत कर सामान जोड़ा था, जिसे वो नहीं बचा सकी। फायर सर्विस से आए हरनाम सिंह ने कहा कि आग के कारणों की जांच मंगलवार सवेरे से शुरू होगी। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts