दुखद – तीन साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल ..

जनपद बागेश्वर के कांडा तहसील अंतर्गत थाना-कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज सानीउडियार के पास ओलानी ग्राम से घर के आंगन में खेल रही एक 3 साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया। सूचना प्राप्त होने पर फॉरेस्ट /थाना कांडा की टीम रवाना हो गयी,खोजबीन के बाद बच्ची का शव बरामद हो गया है। परिजनों […]

जनपद बागेश्वर के कांडा तहसील अंतर्गत थाना-कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज सानीउडियार के पास ओलानी ग्राम से घर के आंगन में खेल रही एक 3 साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया।

सूचना प्राप्त होने पर फॉरेस्ट /थाना कांडा की टीम रवाना हो गयी,खोजबीन के बाद बच्ची का शव बरामद हो गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

बागेश्वर जिले की कांडा तहसील धरमघर वन रेंज के औलानी गांव निवासी रवि उप्रेती की तीन वर्षीय बेटी योगिता उर्फ भूमिका बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपनी दादी कला उप्रेती के साथ खेल रही थी। साथ ही उसका छोटा भाई शौर्य भी था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया और योगिता को उठा ले गया।

बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीणों शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि तेंदुए ने मासूम के गले व सिर पर गहरे जख्म कर दिए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

बागेश्वर रेंज के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धरमघर रेंज की टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हो गई थी। दो पिंजरे और ट्रैंकुलाइन गन लेकर टीम भी गांव पहुंच चुकी है। वहीं धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि टीम गांव पहुंची।

ध्रुव सिंह मार्तोलिया डीएफओ बागेश्वर ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की चार टीमों को मौके पर भेजा गया है मुख्य वन जीव प्रतिपालक उत्तराखंड में पिंजरा लगाने और तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति मिल गई है। वन विभाग की टीम में घटनास्थल के आसपास इलाके में गश्त कर रही हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

Related Posts