बड़ी खबर : नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान। छानबीन में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर में नाबालिग भाई-बहन ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मां ने बेटी को घर के काम के लिए बोला था। जिसके बाद दोनों घर से निकल गए और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, यह […]

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर में नाबालिग भाई-बहन ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मां ने बेटी को घर के काम के लिए बोला था। जिसके बाद दोनों घर से निकल गए और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

वारदात की खबर ने आसपास के लोगों में सनसनी फैला दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है घटना को लेकर हर कोई हैरान है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजकर 5 मिनट की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़के और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए, जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त अपने 16 वर्षीय भाई समीर व 14 वर्षीय बहन अलीसवा के रूप में की।

मामला आत्महत्या का है या फिर रंजिशन या कुछ और ..पुलिस द्वारा घटना की हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

Also Read This

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

Related Posts