एक्शन: विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में SI निलंबित,SSI लाइन हाजिर 

हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र डोभाल ने इस घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन अधिकारियों पर गिरी गाज: SSI धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर […]

हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र डोभाल ने इस घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज:

  • SSI धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
  • SI राजीव उनियाल को निलंबित कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों अधिकारियों पर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को न देने का आरोप है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। एसएसपी की इस कड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

फायरिंग की घटना से फैली सनसनी
रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख
एसएसपी परमेन्द्र डोभाल ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मामले में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts