हाइकोर्ट न्यूज : अपने ही वादे से मुकर गयी सरकार। प्रशासक नियुक्ति पर याचिका दायर..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में जिला पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किये जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ मंगलवार को करेगी सुनवाई। मामले के अनुसार, उधम सिंह नगर के जिला पंचायत में प्रशासक तैनात किये जाने का मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया है। निवर्तमान जिलापंचायत सदस्य […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में जिला पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किये जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ मंगलवार को करेगी सुनवाई।
मामले के अनुसार, उधम सिंह नगर के जिला पंचायत में प्रशासक तैनात किये जाने का मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया है।
निवर्तमान जिलापंचायत सदस्य सुमन सिंह की तरफ से बीती 30 नवंबर को जारी हुई अधिसूचना को चुनौती दी गयी है।
याचिका में कहा गया है कि सरकार ने जिला पंचायतों में प्रशासक तैनात कर दिए हैं। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत में भी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त किया गया है। याचिका में आगे कहा गया कि सरकार ने उच्च न्यायालय में वर्ष 2010 में अंडर टेकिंग दी थी कि प्रदेश मेंं बड़े स्तर पर प्रशासकों की तैनाती नहीं की जायेगी जबकि अब सरकार अपने ही वादे से मुकर गई है। प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि पंचायती राज अधिनियम में यह तय नहीं किया गया है कि प्रशासक कौन होगा ?
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने अगली सुनवाई के लिए मंगलवार का दिन तय किया है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts