हाइकोर्ट न्यूज : दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों में विशेषज्ञ स्टाफ तैनाती मामले में केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य के अलग अलग जिलों में स्थापित दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों में विशेषज्ञ स्टाफ तैनाती की मांग संबंधी जनहित याचिका में केंद्र और राज्य सरकार से एक हफ्ते के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले के अनुसार, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की संस्था “रोशनी” […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य के अलग अलग जिलों में स्थापित दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों में विशेषज्ञ स्टाफ तैनाती की मांग संबंधी जनहित याचिका में केंद्र और राज्य सरकार से एक हफ्ते के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
मामले के अनुसार, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की संस्था “रोशनी” की ओर से जनहित याचिका दायर कि गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि केंद्र सरकार के फंड से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोले गए हैं जिनमें, अलग अलग श्रेणी के दिव्यांगजनों की मदद के लिये विशेषज्ञ स्टॉफ की नियुक्ति और अन्य ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं। इसका पूरा खर्चा, केंद्र सरकार वहन करती है। लेकिन टिहरी जिले को छोड़ अन्य जिलों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिस कारण इस अति महत्वपूर्ण सुविधा के लाभ से दिव्यांगजन वंचित हैं।
याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश गुहानाथन नरेंद्र और वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने केंद्र और राज्य सरकार को एक हफ्ते के भीतर इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts