हादसा : हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में लगी आग। नौ झुलसे ..

  सेलाकुई फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर नामक कंपनी में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग । आग से नौ लोग झुलस गए,जिन्हें नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। एलपीजी का प्यूरीफिकेशंन एन्ड चेंबर सेक्शन, मनी फोर्ड सिस्टम गैस सप्लाई के एक साथ कनेक्शन होते हैं […]

 

  • सेलाकुई फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर नामक कंपनी में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण लगी आग ।
  • आग से नौ लोग झुलस गए,जिन्हें नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
  • एलपीजी का प्यूरीफिकेशंन एन्ड चेंबर सेक्शन, मनी फोर्ड सिस्टम गैस सप्लाई के एक साथ कनेक्शन होते हैं उसमें आग लग गई ।

देहरादून में सेलाकुई की फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलिंडर में अचानक लीकेज से आग लग गई।
वहीं, कई और सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे नौ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग से झुलसे हुए कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकाला। सभी घायलों का ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
करीब तीन घंटे में तीन वाहनों की मदद से अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
अग्निशमन प्रभारी इसम सिंह का कहना है की गैस लीकेज के कारण आग लगी, आग लगने के नुकसान की जाँच की जा रही हैं ।

 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts