दु:खद – वरिष्ठ IPS अधिकारी केवल खुराना का निधन..

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं आईजी (महानिरीक्षक) केवल खुराना का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब 47 वर्षीय खुराना के असमय निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर […]

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं आईजी (महानिरीक्षक) केवल खुराना का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब 47 वर्षीय खुराना के असमय निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

आईपीएस केवल खुराना वर्ष 2004 बैच के अधिकारी थे। उन्होंने देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), यातायात निदेशक और होमगार्ड्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उनके द्वारा कई प्रभावी योजनाएं तैयार की गईं और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया गया। वर्तमान में वह आईजी प्रशिक्षण पद पर कार्यरत थे।

आईजी केवल खुराना के निधन से उत्तराखंड पुलिस सेवा ने एक कुशल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts